क्या आप भी पैसे कमाना चाहते हैं घर पे रहके ?

आज आपके लिए ऐसे तरीके लेके आया हूँ जो आपको मौका देती है घर पे बैठ के काम करने का और पैसे कमाने का। जब तक पूरा नहीं पढ़ेंगे आपको समझ नहीं आएगा अगर आप बिलकुल नए हैं इस फिल्ड मे। तो ध्यान से पढ़िए ये आपको आज नयी दिशा में लेके जायेगा और एक बहुमूल्य तरीका बताएगा बिज़नेस करने का 

सबसे पहले क्या चाहिए आपको घर से काम करने के लिए

क्या क्या चीज चाहिए उन सबसे पहले आप ये जरूर सुनिशिचित कर ले की आप किस तरह का बिज़नेस करना चाइये हैं आपको ऐसा क्या पता है जो आप सब से अलग कर सकते हैं। अगर कुछ समझ नहीं आ रहा है तो इस लिंक को क्लिक करके अपना सवाल पूछ सकते हैं

कभी भी पैसा कम नहीं होगा इस बिज़नेस से तो आज ही शुरुआत करे और कमाए 100,00,00/- रूपए हर महीने 

1- लैपटॉप / टेबलेट - बिना इन चीजों के काम करना मुश्किल होगा मोबाइल से भी काम किया जा सकता है पर दिक्कत हो सकता है।
2- इंटरनेट कनेक्शन और साथ में चाइये अच्छा स्पीड तभी चीजे जल्दी खुलेंगी और आप काम कर पाएंगे।
3- आपकी प्रोफाइल अच्छे सोशल वेबसाइट पे जैसे की फेसबुक , इंस्टाग्राम और कई सारे हैं पर ये दोनों तो होने ही चाहिए।
4- सबसे जरुरी दृढ़ संकल्प , निरंतरता, पॉजिटिव आचरण, आत्मविश्वास

सबसे पहले ये जानना जरुरी है की कोई भी काम जितना आसान दीखता है वैसा होता नहीं है। क्युकी जैसे आप एक दिन में बड़े नहीं हो सकते वैसे ही आपका काम एक दिन में आपको पैसे कमा के नहीं दे सकता तो धैर्य रखना बहुत जरुरी है।

एक बात और की ये आईडिया लाखो कमाने का है तो सोच समझ के शुरुआत करे क्युकी आपका समय और मेरा समय दोनों ही जरुरी है तो उसे बर्बाद न करें।

ऑनलाइन बिज़नेस होता क्या है और इससे आप कितना पैसा कमा सकते हैं।

एक ऐसा तरीका जो आपके सहूलियत के हिसाब से आप घर पे बैठ के पूरी दुनिया के सामने अपना सामान बेच सकते हैं लोगो तक पंहुचा सकते है। लेकिन क्या ये बिलकुल अलग है जनरल बिज़नेस से तो बिलकुल नही। क्युकी ऑनलाइन में भी हमारे आपके जैसे लोग ही आपके चीजों को खरीदेंगे और बेचेंगे।

Earn Money online hindi tips

एक अच्छा दुकानदार क्या करता है अपने दुकान को चलाने के लिए 

(1) अच्छी सी जगह ढूंढ़ता है दूकान खोलने के लिए - अब आपको लग रहा होगा की मैं क्या बोल रहा हूँ और कहाँ की बाते कर रहा हूँ. मेरे कहने का सीधा मतलब ऐसा ही की ऑफलाइन बिज़नेस में एक दूकान होता है और एक अच्छे जगह पे होता है जहाँ पे लोग आसानी से आपके दूकान तक पहुंच सके। तो उसी तरह से सोचिये क्युकी समय बदल रहा है, तरीका बदल रहा है पर जो नहीं बदला है वो हम और पूरी दुनिया के लोग।

- दूकान की जगह पे ऑनलाइन बिज़नेस के लिए चाइये डोमेन ( एक ऐसा नाम जिससे लोग आपको और आपके बिज़नेस को जान सके) अब आप सोच रहे होंगे डोमेन तो समझ गए पर ये मिलेगा कहाँ। तो अपना डोमेन नाम बुक कीजिये इन वेबसाइट पे जाके GoDaddy, Hostgator, etc

- अब दूकान का नाम सोच लिया तो अब उसे खोलने के लिए जगह भी चाहिए और इसके लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं है आपको अपने डोमेन को होस्ट करना है तो इसके लिए आप इन वेबसाइट पे जाके खरीद सकते हैं GoDaddy, Bluehost, etc

- नाम सोच लिया दूकान का उसके लिए जगह भी फाइनल कर दी अब क्या अब दूकान में सामान रखना है दूकान को सजाना है तो अब इसे ऐसे समझते हैं की ये सारी चीजें तब अच्छी लगेगी जब आप और आपका बिज़नेस दोनों आपके दिमाग में सही तरीके से तैयार होगा इसका मतलब आप किस चीज का बिज़नेस करना चाहते हैं ? और किसको बेचना चाहते हैं ? अपने प्रोडक्ट्स को या सर्विस को। इस दूकान शब्द को हम ऑनलाइन बिज़नेस में वेबसाइट कहते हैं जो है आपका २४ घंटे चलने वाला दूकान।
- वेबसाइट कैसे बनाये और कितना पैसा खर्च होगा - तो हम सभी को पता है की बिना पैसे के किसी भी चीज की सुरुवात नहीं होगी। वेबसाइट आप फ्री में भी बना सकते हैं खुद से दिए गए लिंक पे जाके बना सकते हैं। wix.com, website.com

(2) ऑनलाइन बिज़नेस का प्रचार और प्रसार कैसे करे
एक कहावत सुनी होगी सबने की हर बड़े काम और सफलता के लिए उसके अपने घर परिवार से सुरुवात करनी होती है तो बिलकुल वैसे ही आपको भी अपने बिज़नेस को अपने परिवार, दोस्त, रिश्तेदार को बताना होगा की आप क्या कर रहे हैं और उनसे कहना होगा की वो अपने आगे लोगो को बताये। लोगो से पूछे की उन्हें कैसा लगा आपका बिज़नेस और प्रोडक्ट। और ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक पे अपना प्रश्न पूछ सकते हैं आपको निश्चित ही सही और बेहतर उत्तर मिलेगा। 

(3) सोशल मीडिया मार्केटिंग एक बहुत ही अच्छा साधन है आपके बिज़नेस का प्रचार करने के लिए। पर बहुत सारे लोगो को पता ही नहीं है इसे कैसे और कब उपयोग करना है।
- फेसबुक : दुनिया में सबसे ज्यादा चलाया जाता है ये आपके बिज़नेस को प्रमोट करने के लिए कई सारी सुविधाएं उपलबद्ध कराता है जिससे आप आसानी से अपने बिज़नेस को प्रमोट कर सकते हैं। फेसबुक पे मार्केटिंग करने के लिए आपको इन चीजों की जानकारी होनी बहुत जरुरी है. पूरी जानकारी यहाँ मिलेगी 


- व्हाट्सप्प / व्हाट्सप्प बिज़नेस : अपने दोस्त रिश्तेदारों से जुड़े रहे हैं उन्हें भी जानकारी देते रहे अपने बिज़नेस के बारे में और अपने कस्टमर्स को व्हाट्सप्प बिज़नेस से जोड़े।

(4) ईमेल मार्केटिंग - ये बहुत ही जरुरी और बहुमूल्य साधन है आपके बिज़नेस को प्रमोट करने के लिए। अगर आप फ्री में ईमेल मार्केटिंग सीखना चाहते हैं हिंदी में तो यहाँ संपर्क करें। ईमेल मार्केटिंग को सफलता पूर्वक करने के लिए आपको ईमेल लिस्ट बनानी होगी, अच्छे ईमेल डिज़ाइन करने होंगे, स्पैम से बचना होगा, कंटेंट अच्छा लिखना होगा।

(5) सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO - Search Engine Optimization) - बहुत जरुरी होगा अगर आप चाहते हो लोग आपके प्रोडक्ट या सर्विस को google & msn पे ढून्ढ सके तो SEO के माध्यम से आप इसे बिना पैसे खर्च किये कर सकते हैं

(6) SEM PPC : कोई भी बिज़नेस को दो तरीके से लोगो तक पहुंचाया जा सकता है एक है की आप धीरे धीरे ऊपर दिए गए माधयम से करें या फिर पैसे खर्च करे और तुरत अपने वेबसाइट को सबके सामने रखे पर ये तब तक ही सबको दिखेगा जैसे टीवी एड्स जितना पैसा खर्च करेंगे उतना ही आपको रिजल्ट मिलेग।

इस ब्लॉग में अभी मैंने काफी हद तक ऊपर ऊपर की बाते कही है मैं आशा करता हूँ आपको अच्छा लगा होगा। अधिक जानकारी और हिंदी में सिखने के लिए संपर्क करें. uncoverstory1@gmail.com

सेल्स & मार्केटिंग के ज्यादा जानकारी के लिए अपना सवाल जरूर पूछें

About the Author

S Kumar Sinha
Marketing Manager.

Internet Researcher, Content curator, marketing professional

Leave a Reply

Top Author

View More

Recent

Mindfulness

View More

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.